Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

न्यू टाउन में रफ्तार का कहर

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी

25 Jan 2026

न्यू टाउन में रफ्तार का कहर

कोलकाता। स्मार्ट सिटी न्यू टाउन के ईको पार्क इलाके में रविवार को रफ्तार का जानलेवा खेल देखने को मिला। सर्विस रोड पर तेज गति से जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना ईको पार्क के गेट नंबर-1 से गेट नंबर-2 की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर हुई। स्कूटी की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। जैसे ही स्कूटी चालक गेट नंबर-2 के समीप पहुँचा, वाहन पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया और स्कूटी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद युवक काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण मौके पर काफी मात्रा में खून बह गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही न्यू टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। 
डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को जब्त कर लिया है और युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। न्यू टाउन की चौड़ी सड़कों और सर्विस रोड पर आए दिन होने वाले ये हादसे प्रशासन के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि छुट्टी के दिनों में अक्सर युवक इन सड़कों पर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जो इस तरह की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू टाउन में रफ्तार का कहर
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News